Saturday, August 2, 2014

योग्य शिक्षकों की भर्ती सुनिश्चित करूंगा : परशुराम

योग्य शिक्षकों की भर्ती सुनिश्चित करूंगा : परशुराम


Teacher Recruitment  /SARKARI NAUKRI NEWS  / SARKARI NAUKRI News
 UPMSSCB, UPSESSB, LT Grade Teacher Recruitment UP, LT Grade Teacher Uttar Pradesh, LT Grade,
लखनऊ : उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के नए अध्यक्ष डॉ. परशुराम पाल स्कूलों में योग्य शिक्षकों की भर्ती पर विशेष जोर देंगे। इसके लिए भर्ती पैनल में ऐसे एक्सपर्ट रखे जाएंगे, जो योग्य शिक्षकों का चयन कर सकें। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को अधिक से अधिक पारदर्शी बनाने के लिए सभी जरूरी जानकारी वेबसाइट के जरिए अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वह सिर्फ ऐसी चीज जिन्हें गोपनीय रखा जाना जरूरी है, उनके अलावा सभी सूचनाएं ऑनलाइन करेंगे। छात्रों की हर शंकाओं का वह समाधान करेंगे। इसके लिए वह नियमित रूप से छात्रों से मिलेंगे। डॉ. पाल मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग के सदस्य भी हैं। डॉ. पाल कहते हैं कि जिस तरह उच्च शिक्षा सेवा आयोग में सदस्य रहते हुए उन्होंने पारदर्शिता को बढ़ाने का काम किया, ठीक उसी तरह की व्यवस्था यहां भी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वह उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में काम करने वाले सभी सदस्य, अधिकारी व कर्मचारियों को टीम भावना से काम करने के लिए प्रेरित करेंगे ताकि शुचितापूर्ण व्यवस्था बनाई जा सके

News Sabhaar: Amar Ujala (02.08.2014)

No comments:

Post a Comment

To All,
Please do not use abusive languages in Anger.
Write your comment Wisely, So that other Visitors/Readers can take it Seriously.
Thanks.