Sunday, August 3, 2014

शिक्षामित्र पद पर समायोजन को दबाव बनाएंगे अनुदेशक

शिक्षामित्र पद पर समायोजन को दबाव बनाएंगे अनुदेशक

SHIKSHA MITRON KO HIGH SALARY KI MLTEE NOKREE DEKH , AB HGH QUALFIED LOG JNR HIGH SCHOOL TEACHER KI NOKRI CHOD SHIKSHA MITRA KI NOKRI KI TARAF BHAGNE LAGE HAIN 
 
ANUDESHAK / CONTRACT TEACHER EMPLOYEE BHEE SHKSHA MITRON KO DEKHTE HUE SAMAYOJAN KI TALASH MEIN HAIN

 see news -
शिक्षामित्र पद पर समायोजन को दबाव बनाएंगे अनुदेशक : -


उरई : आदर्श शिक्षा मित्र शिक्षा अनुदेशक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक रविवार को जिला परिषद स्थित परिषदीय विद्यालय में हुयी। इसमें प्रदेश सरकार से रिक्त हुए शिक्षामित्रों के पदों पर अनुदेशकों का समायोजन करने की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष नसीम खान ने कहा कि प्रदेश के सभी अनुदेशकों का भविष्य अंधकार मय है। प्राथमिक शिक्षा को सुधारने में अनुदेशकों का ही योगदान है। बहुत ही कम मानदेय में अनुदेशकों ने अपनी सेवायें दी हैं। जब काम निकल गया तो सरकार न अनुदेशकों को दूध की मक्खी की तरह निकाल दिया। बीते कई वर्षो से अनुदेशक अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुयी। इस उपेक्षा से अनुदेशक खिन्न हैं। उन्होंने कहा कि कई बार संगठन की शासन स्तर पर वार्ता हुई, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकल पाया। अनुदेशकों को निराश होने की जरूरत नहीं है। अपना हक लेकर ही चुप बैठेंगे। अनुदेशक संगठित रहें इसी में उनकी जीत होगी। जल्दी ही सरकार को झुकना पडे़गा। जिला महासचिव भूपसिंह कुशवाहा ने कहा कि अनुदेशकों की उम्र सीमा निकल चुकी है। जिसके चलते वह किसी दूसरी जगह नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। सरकार यह जानते हुये भी चुपचाप बैठी है। उन्होंने कहा कि सरकार को समायोजन करना ही होगा। बड़ी संख्या में शिक्षा मित्रों के पद रिक्त हो रहे हैं। इस मौके पर संजीव खरे, सरोज वर्मा, हेमलता वर्मा, अरुणा देवी, ऊषा देवी, वंदना शर्मा, नीलम कोष्ठा, सुनीता, करुणा, देवेंद्र सिंह, सीताराम, रामपाल, सूर्यकांत नायक, रामऔतार, श्याम मोहन बाजपेई, देव नारायन तिवारी, अरुण यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

news sabhaar : jagran (3.8.14)

No comments:

Post a Comment

To All,
Please do not use abusive languages in Anger.
Write your comment Wisely, So that other Visitors/Readers can take it Seriously.
Thanks.