Sunday, August 3, 2014

Shiksha Mitra Latest News : सहारनपुर समेत बचे हुए जिलों में छह तक बंटेंगे नियुक्ति पत्र

Shiksha Mitra Latest News : सहारनपुर समेत बचे हुए जिलों में छह तक बंटेंगे नियुक्ति पत्र
46 हजार शिक्षा मित्र बने सहायक अध्यापक



Shiksha Mitra, Shiksha Mitra News Samayojan, Shiksha Mitra Counslling Primary Teacher Samayojan News  SARKARI NAUKRI NEWS,  ,   SARKARI NAUKRI

लखनऊ : प्राइमरी स्कूलों में लगे शिक्षा मित्रों के सहायक अध्यापक पद पर समायोजन की प्रक्रिया 6 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी। अब तक 46000 शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित करने के लिए नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। दंगाग्रस्त सहारनपुर में छह अगस्त तक नियुक्ति पत्र बांटने की तैयारी है। इसके अलावा जिन जिलों में अभी शिक्षा मित्रों को नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए हैं, वहां जल्द से जल्द ये बांट दिए जाएंगे। बेसिक शिक्षा परिषद ने इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।


प्राइमरी स्कूलों में कार्यरत 1.70 लाख शिक्षा मित्रों को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण देकर सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किया जाना है। पहले चरण में 58,826 शिक्षा मित्रों ने बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शासनादेश के मुताबिक 31 जुलाई तक शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक पद का नियुक्ति पत्र दिया जाना था, लेकिन सहारनपुर, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, चंदौली, वाराणसी, सोनभद्र, कौशांबी, जेपी नगर, महोबा, पीलीभीत और बरेली में नियुक्ति पत्र पूरी तरह से नहीं बांटे जा सके हैं।
बेसिक शिक्षा परिषद ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है जहां अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं बंटे हैं, वहां यह प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाए। उत्तर प्रदेश आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र शाही ने कहा है कि सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से पहले चरण के शिक्षा मित्रों के समायोजन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का अनुरोध किया गया है क्योंकि कुछ जिलों में बेसिक शिक्षा अधिकारी मनमानी करते हुए नियुक्ति पत्र नहीं दे रहे हैं


News Sabhaar : Amar Ujala (3.8.14)

SHIKSHA MITRA Latest News In Hindi
  SHIKSHA MITRA News | Shiksha Mitra Latest News | Shiksha Mitra Breaking News | Shiksha Mitra Fastest News | Shiksha Mitra Result 2014 | Shiksha Mitra News Hindi | Shiksha Mitra cutoff/counceling Niyukti Patra / Appointment Letter |

No comments:

Post a Comment

To All,
Please do not use abusive languages in Anger.
Write your comment Wisely, So that other Visitors/Readers can take it Seriously.
Thanks.