Sunday, September 14, 2014

LT Grade Teacher Recruitment UP : एलटी ग्रेड में सर्वाधिक भर्तियां गणित-विज्ञान शिक्षकों की

LT Grade Teacher Recruitment UP : एलटी ग्रेड में सर्वाधिक भर्तियां गणित-विज्ञान शिक्षकों की 
महिलाओं को सामान्य विषय में सबसे ज्यादा मौके 
संगीत विषय के ज्यादातर पद महिला शाखा के
कृषि विषय के शिक्षकों के सभी पद पुरुषों के लिए

LT Grade Teacher Uttar Pradesh, LT Grade Teacher Recruitment UP, LT Grade,






 लखनऊ : राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षकों के 6645 रिक्त पदों पर होने वाली भर्ती में सबसे ज्यादा नियुक्तियां गणित औरविज्ञान विषय के अध्यापकों की होंगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती के लिए रिक्त पदों का जो ब्योरा तैयार किया है, उनमें सर्वाधिक 1069 पद गणित और विज्ञान विषय के हैं। दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा अवसर सामान्य विषय और सामाजिक विज्ञान में है जिसमें शिक्षकों के 1066 पद खाली हैं। नौकरी की संभावना के लिहाज से तीसरा स्थान हिंदी का है जिसे पढ़ाने वालों के 942 खाली पदों पर भर्तियां होंगी।
एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जो शासनादेश जारी किया है, उसके साथ मंडलवार रिक्तियों का ब्योरा भी संलग्न है। इस विवरण के मुताबिक चौथे पायदान पर अंग्रेजी विषय है जिसके शिक्षकों के 916 पद खाली हैं जबकि पांचवें स्थान पर जीव विज्ञान है जिसे पढ़ाने वालों के 605 पद खाली हैं। पदों की संख्या के लिहाज से संस्कृत छठवें नंबर पर है जिसके 601 शिक्षकों की भर्ती होनी है। कला विषय के शिक्षकों के 490 पदों और गृह विज्ञान के 404 पदों पर भर्ती होगी। शारीरिक शिक्षा के 215 और उर्दू के 166 शिक्षक नियुक्त किये जाएंगे। 1वाणिज्य विषय के 70 जबकि संगीत के 39 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। यह बात और है कि संगीत शिक्षकों के 37 पद महिला शाखा के हैं जबकि वाणिज्य विषय के अध्यापकों के 54 पद पुरुष शाखा के हैं। कृषि शिक्षकों के 24 पदों पर भर्तियां होनी है और यह सभी पुरुष शाखा के पद हैं।
हालांकि महिला अभ्यर्थियों के लिए सबसे ज्यादा मौके सामान्य विषय और सामाजिक विज्ञान विषय में हैं। महिला शाखा में सामान्य विषय और सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों के 644 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। वहीं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सर्वाधिक अवसर गणित और विज्ञान विषय सुलभ कराएगा। पुरुष शाखा में गणित और विज्ञान विषय के 459 पदों पर भर्तियां होंगी

News Sabhaar : Jagran (14.09.2014)

No comments:

Post a Comment

To All,
Please do not use abusive languages in Anger.
Write your comment Wisely, So that other Visitors/Readers can take it Seriously.
Thanks.