Friday, December 19, 2014

UPTET SARKARI NAUKRI News प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में 70 व 65 फीसदी से कम अंक वालों पर खतरा



UPTET SARKARI NAUKRI News
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में 70 व 65 फीसदी से कम  अंक वालों पर खतरा
 सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शासन में हुई बैठक

72,825 पदों पर ही की जाएगी भर्ती: सचिव


Blog Analysis: Amar Ujala kee News Se Kayee Log Pareshan Hain Ki Aarakshan Khatam Ho Gaya,
Male Female, Art Science Varg Khatam Ho Gaya, GEN-70% TET Marks va Reserved Cat 65% Se Neeche Marks Vaalon Ka Kya Hogaa 


Blog Ke Anusaar : Supreme Court Mein 72825 Shikshak Bhrtee Ke Liye Sunvayee Chal Rahee Thee.
Supreme Court Ne Bhrtee Mein Ho Rahee Deree Ko Dekhte Hue GEN-70% TET Marks va Reserved Cat 65% se Oopar Vaalon ko Tatkal Prbhav se 6 Week Niyukti Dene Ka Nirnay Diyaa Hai.

 Lekin Apne Aadesh Mein Kahin Kisee Aarakshan Ko Khatm Karne Kee Baat Nahin Kee Hai,Isleeye Filhaal koee Aarakshan Khatm Nahin Hua Hai.Bas Sirf Nischit Cut-off se Oopar ke Logo Ko Jaldee Niyukti Mil Jayegee. Aur Aglee Sunvayee mein ye Baat Aur Clear ho Jayegee.
Bhrtee Old Advt Ke Anusaar Ho Rahee Hai.

 Halanki Abhee Ek Bhram is Baat Ka Bana Hua Hai ki Court mein/Aur Order mein 3 Lakh Pad Khalee Hone Kee Baat Dekhee Gayee Hai, Aur Kya ye Order Sabhee TET Pass valon ke Liye hai ya sirf 72825 Ke Liye ?
Sunvayee 72825 Shikshak Bhrtee Kee CHal Rahee Thee, Aur Aaj Kee News Mein is Order ko Sirf 72825 Shikshk Bhrtee ke Sandarbh Mein Joda Gaya Hai.
Aglee Sunvayee Mein Baat Aur Spasht Roop se Clear Ho Jayegee.


See Amar Ujala News :-
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शासन में हुई बैठक

72,825 पदों पर ही की जाएगी भर्ती: सचिव
तय हो गई मेरिट




प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में 70 व 65 फीसदी से कम  अंक वालों पर खतरा


लखनऊ। सुप्रीमकोर्ट का ताजा आदेश आने के बाद प्राइमरी स्कूलों में प्रशिक्षु शिक्षक बनने के लिए कम अंक वालों की राह जहां कठिन हुई है, वहीं 70 व 65 फीसदी से कम अंक पर भी काउंसिलिंग प्रक्रिया में शामिल होने का मौका पाने वालों पर खतरा मंडरा रहा है। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने कहा है कि प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती 72,825 पदों पर ही की जाएगी। साथ ही यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक 25 फरवरी 2015 तक पूरी कर ली जाएगी। सामान्य वर्ग के 70 व आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी टीईटी में 65 फीसदी अंक पर ही पात्र होंगे। इससे कम अंक वालों को प्रशिक्षु शिक्षक नहीं बनाया जाएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर टीईटी मेरिट पर शुरू की थी। इसमें अब तक तीन चरणों की काउंसिलिंग में 78 फीसदी पदों के लिए अभ्यर्थियों को पात्र पाया जा चुका है और चौथे चरण की काउंसिलिंग 2 से 12 जनवरी प्रस्तावित है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट का नया आदेश आ गया है कि प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में सामान्य वर्ग को टीईटी में 70 व आरक्षित वर्ग को 65 फीसदी अंक पर पात्र मानते हुए भर्ती प्रक्रिया 25 फरवरी तक पूरी की जाए। सचिव बेसिक शिक्षा ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह व बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा के साथ बैठक कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मंथन किया।


तय हो गई मेरिट
सुप्रीम कोर्ट ने प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती की मेरिट तय कर दी है। आदेश में कहा गया है कि प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में सामान्य वर्ग के टीईटी में 70 व आरक्षित वर्ग के 65 फीसदी अंक पर पात्र होंगे। टीईटी 150 अंक की है इस हिसाब से देखा जाए तो सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी 105 व आरक्षित वर्ग के 97.5 अंक पर शिक्षक बनने के लिए पात्र होंगे।
इससे कम अंक वालों को मिला मौका
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में तीसरे चरण की काउंसलिंग में महिला कला सामान्य वर्ग की सबसे कम मेरिट 103, महिला कला एससी की 83 तथा पुरुष कला सामान्य की 113 व पुरुष कला एससी की 100 अंक तक मेरिट गई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक सामान्य वर्ग 105 व आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी 97.5 अंक पर ही शिक्षक बन सकते हैं। ऐसे में कम अंक वालों का चयन फंस सकता है।

News Sabhaar : अमर उजाला(19.12.2014)



UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET
Uptet | Uptet news | 72825  Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List

No comments:

Post a Comment

To All,
Please do not use abusive languages in Anger.
Write your comment Wisely, So that other Visitors/Readers can take it Seriously.
Thanks.