Friday, December 12, 2014

UPTET SARKARI NAUKRI News प्रदर्शनकारी शिक्षकों की पिटाई दुर्भाग्यपूर्ण


UPTET SARKARI NAUKRI News
प्रदर्शनकारी शिक्षकों की पिटाई दुर्भाग्यपूर्ण

जौनपुर: उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को डा.मितेंद्र यादव के संयोजन में हुई। इसमें नियुक्ति पत्र के लिए विधान भवन के सामने प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों की पिटाई पर रोष व्यक्त किया गया।

संयोजक डा.रमन सिंह एवं पूर्वाचल विश्वविद्यालय अध्यक्ष डा.संतोष कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र की जगह लाठियां दे रही है जो अनैतिक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। जब शिक्षक भर्ती की समस्त औपचारिकताएं पूर्ण हैं तो नियुक्ति पत्र देना चाहिए। महिला शिक्षकों पर हुआ घातक हमला सरकार की दूषित मानसिकता का परिचायक है। लाठी चार्ज में लिप्त सिपाहियों पर कार्यवाही होनी चाहिए तथा घायल शिक्षकों के इलाज का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाना चाहिए। बैठक में डा.प्रभाकर सिंह, डा.संजीव कुमार सिंह, डा.नीलेश कुमार सिंह, डा.धर्मवीर यादव, डा.संजय कुमार यादव आदि रहे

News Sabhaar : Jagran (12.12.14) Publish Date:Fri, 12 Dec 2014 06:34 PM (IST) | Updated Date:Fri, 12 Dec 2014 06:34 PM (IST)


UPTET 29334 Latest News In Hindi | Join UPTET
Uptet | Uptet news |  29334  Teacher Recruitment Uptet Latest News |  29334  Teacher Recruitment Uptet Breaking News |  29334  Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet |  29334  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi |  29334  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling |

29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment, Upper Primary Teacher Recruitment UP , 29334 junior teacher vacancy in up latest news, , UPTET SARKARI NAUKRI NEWS ,  SARKARI NAUKRI
|
http://naukri-recruitment-result.blogspot.com/
http://joinuptet.blogspot.com/

No comments:

Post a Comment

To All,
Please do not use abusive languages in Anger.
Write your comment Wisely, So that other Visitors/Readers can take it Seriously.
Thanks.