Saturday, January 3, 2015

UP NEWS : PUBLIC HOLIDAY ON 17TH APRIL 2015 (BIRTHDAY OF FORMER PRIME MINISTER CHANDR SHEKHAR ON 17TH APRIL 2015)

UP NEWS : PUBLIC HOLIDAY ON 17TH APRIL 2015 (BIRTHDAY OF FORMER PRIME MINISTER CHANDR SHEKHAR ON 17TH APRIL 2015)

चंद्रशेखर के जन्मदिन पर 17 अप्रैल को छुट्टी

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जन्मदिन 17 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के फैसले पर मुहर लगा दी है। पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर छुट्टी सरकारी रिकार्ड के बजाए उनके समर्थकों द्वारा मनाई जाने वाली तिथि पर ही मनाने का फैसला किया गया है।


पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जन्मदिन(17 अप्रैल) व कर्पूरी ठाकुर की जयंती(24 जनवरी) पर अवकाश घोषित-

लखनऊ : प्रदेश सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कपरूरी ठाकुर की जयंती 24 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर के जन्मदिन पर भी छुट्टी घोषित करने की तैयारी है।

दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे समाजवादी नेता कपरूरी ठाकुर को बिहार में पिछड़ी जातियों को आरक्षण देने का श्रेय जाता है। वह वर्ष 1970-71 और 1977-79 के बीच बिहार के मुख्यमंत्री रहे। सामान्य प्रशासन विभाग की प्रमुख सचिव अर्चना अग्रवाल द्वारा कपरूरी ठाकुर की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश का आदेश जारी किया गया। यह फिलहाल वर्ष 2015 के लिए ही प्रभावी होगा।
तीन घंटे में बदल दिया गया फैसला
वैसे तो सूचना विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में 17 अप्रैल को चंद्रशेखर के जन्मदिन पर भी सार्वजनिक अवकाश की जानकारी दी गई थी, लेकिन तीन घंटे के बाद ही जारी संशोधित प्रेस नोट से चंद्रशेखर के जन्मदिन पर अवकाश की जानकारी हटा दी गई। इसके पीछे कोई कारण तो नहीं बताया गया, लेकिन जानकारों का कहना है कि दस्तावेजों में चंद्रशेखर की जन्मतिथि 17 अप्रैल के बजाए पहली जुलाई दर्ज होने की बात सामने आने के बाद ऐसा किया गया। हालांकि, श्री चंद्रशेखर जी स्मारक ट्रस्ट के संस्थापक और विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह का कहना है कि भले ही दस्तावेजों में चंद्रशेखर की जन्मतिथि पहली जुलाई दर्ज है, लेकिन वह अपना जन्मदिन 17 अप्रैल को मनाते थे। हम सभी भी चंद्रशेखर का जन्मदिन इसी दिन मनाते हैं, इसलिए सार्वजनिक अवकाश 17 अप्रैल को ही होना चाहिए |


No comments:

Post a Comment

To All,
Please do not use abusive languages in Anger.
Write your comment Wisely, So that other Visitors/Readers can take it Seriously.
Thanks.